scorecardresearch
Friday, 30 January, 2026
होमदेशआगरा : महिला से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

आगरा : महिला से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

Text Size:

आगरा (उप्र), चार फरवरी(भाषा), आगरा में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने जनवरी के शुरू में अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

न्यू आगरा थाना के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार अधिवक्ता को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला और आरोपी अधिवक्ता के बीच चार जनवरी को दीवानी परिसर में मारपीट हुई थी। पांच जनवरी को दोनों ने अलग-अलग तहरीर दी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था जिसमें अधिवक्ता शर्मा उसका पक्ष रख रहे थे। शिकायत के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अधिवक्ता उसके घर आए और पत्नी से विवाद का हवाला देकर कुछ दिन रहने की बात की।

महिला का आरोप है कि अधिवक्ता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और अश्लील संदेश भेजता था।

पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अभियोग दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments