रांची, तीन फरवरी (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड को केंद्रीय बजट से राज्य के रेलवे बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए 5,271 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित करने हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड के लिए वार्षिक औसत बजट आवंटन 2009 और 2014 के बीच राज्य को मिलने वाले बजट से लगभग 11 गुना अधिक था।
उन्होंने बताया कि राज्य में 57 स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्हें विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा, “मैं राज्य सरकार से भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी और कानून व्यवस्था में सहायता प्रदान करने का अनुरोध करता हूं ताकि परियोजनाओं को जल्दी से पूरा किया जा सके।”
भाषा जितेंद्र राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
