भुवनेश्वर, तीन फरवरी (भाषा) ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. के. बंसल ने शुक्रवार को कहा कि एक कैबिनेट मंत्री की किसी पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर हत्या देश में दुर्लभतम मामलों में से एक है।
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गत 29 जनवरी को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने राज्य के कैबिनेट मंत्री एन. के. दास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंसल ने उक्त घटना के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
डीजीपी ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी घटना है, जिसकी संभावना 00 फीसदी है। यह घटना दुर्लभ घटना है। फिर भी एक पुलिस अधिकारी के रूप में, मैं कहूंगा- हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसकी आशंका बिल्कुल भी ना हो।’’
भाषा जितेंद्र अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
