scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशहथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, 46 पिस्तौल जब्त

हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, 46 पिस्तौल जब्त

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हथियारों की कथित रूप से तस्करी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य राष्ट्रीय राजधानी के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अपराधियों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से 46 अवैध पिस्तौल और 36 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान परमजीत सहरावत (33), संजय (29), राम विष्णु (23), अनिल (22) और राहुल कुमार (27) के रूप में की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) राजीव राजन सिंह ने कहा कि यह गिरोह लंबे समय से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अपराधियों को अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था।

भाषा रवि कांत अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments