scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को दावा किया कि एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने अडाणी समूह से जुड़े हालिया घटनाक्रम को “चाय के प्याले में तूफान” के रूप में वर्णित किया है और कहा है कि प्याला किसी और का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “एक जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ने अडाणी मामले को चाय के प्याले में तूफान के रूप में खारिज कर दिया है। खैर, वह इसे तूफान के रूप में स्वीकार करते हैं। चाय के प्याले की बात है, तो यह कोई और नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री का ही प्याला है। कोई साधारण चाय का प्याला नहीं!”

उनकी यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा अडाणी मुद्दे को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर अपना हमला तेज करने और इस व्यापारिक समूह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए उसकी आलोचना करने के बाद आई है।

भाषा जितेंद्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments