शिमला, तीन फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार शाम चोली पुल गिरने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब साढ़े सात बजे होली के पास पुल गिरने के बाद दो ट्रक खाई में गिर जाने से दो लोग घायल हो गए।
चंबा के उपायुक्त डी सी राणा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘दोनों चालक घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
घटना के समय दोनों ट्रक पुल को पार कर रहे थे और उनके पीछे एक कार आ रही थी। अधिकारियों ने कहा कि कार में सवार लोग सुरक्षित हैं।
अभी तक इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर हैं।
भाषा रवि कांत नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
