सोनीपत (हरियाणा), तीन फरवरी(भाषा) सोनीपत जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के सिटावाली गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मोहाना थाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सिटावली निवासी बृहस्पतिवार की रात को नवीन शराब पीकर घर आया तो बडे़ लोकेश (40) ने आपत्ति जताई जिसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान नवीन ने लोकेश के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
उन्होंने बताया कि आरोपी लाहुलुहान लोकेश को मौके पर छोड़कर फरार हो गया; परिजनों ने घायल लोकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां शुक्रवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
भाषा सं. धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
