नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
संसद24 दूसरी संपूर्ण लीड स्थगित रास
अडाणी मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी, राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) राज्यसभा में शुक्रवार को भी विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जिसकी वजह से उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बाद करीब ढाई बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
दि54 अडाणी लीड विपक्ष
विपक्षी दलों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच पर जोर दिया
नयी दिल्ली, कांग्रेस और 15 अन्य विपक्षी दलों ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि वे अडाणी समूह के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच की मांग संसद के दोनों सदनों में उठाते रहेंगे।
अर्थ94 अडाणी-एस एंड पी
एसएंडपी ग्लोबल ने अडाणी पोर्ट्स, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के परिदृश्य को नकारात्मक श्रेणी में डाला
नयी दिल्ली, अमेरिकी रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने शुक्रवार को अडाणी पोर्ट्स और अडाणी इलेक्ट्रिसटी की साख को बरकरार रखते हुए दोनों कंपनियों के परिदृश्य को स्थिर से नकारात्मक कर दिया।
दि69 संपूर्णलीड कॉलेजियम
पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिश को जल्दी मंजूरी दी जाएगी : केंद्र
नयी दिल्ली, केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया कि शीर्ष अदालत में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा पिछले साल दिसंबर में की गई सिफारिश को जल्दी ही मंजूरी दी जाएगी।
दि25 न्यायालय बीबीसी लीड वृत्तचित्र
बीबीसी वृत्तचित्र : न्यायालय ने केंद्र को प्रतिबंध संबंधी आदेश के मूल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी के वृत्तचित्र को प्रतिबंधित करने के उसके आदेश से जुड़े मूल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया।
दि23 दिल्ली उपराज्यपाल सिसोदिया
उपराज्यपाल सक्सेना ने सिसोदिया की अमेरिकी यात्रा को ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ मंजूरी दी
नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. केँ सक्सेना ने एक शिक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अमेरिका यात्रा को ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ मंजूरी दे दी है, लेकिन कहा कि यह ‘‘पूरी तरह स्पष्ट नहीं है’’ कि उनकी यात्रा का खर्च कौन वहन करेगा।
प्रादे56 उप्र परिषद चुनाव परिणाम
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम: भाजपा ने चार, जबकि निर्दलीय ने एक सीट जीती
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए जिनमें से चार सीटें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में गई है जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
दि48 कांग्रेस लीड परनीत
कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए परनीत कौर को निलंबित किया
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शुक्रवार को लोकसभा सदस्य परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया और कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा कि उन्हें निष्कासित क्यों नहीं किया जाए।
दि60 ईडी सारदा लीड कुर्की
सारदा मामला: ईडी ने पी चिदंबरम की पत्नी सहित ‘लाभार्थियों’ की संपत्ति कुर्क की
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने सारदा धनशोधन मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम, माकपा के पूर्व विधायक देबेंद्रनाथ बिस्वास और असम के पूर्व मंत्री दिवंगत अंजन दत्ता के स्वामित्व में रही एक कंपनी जैसे ‘‘लाभार्थियों’’ की छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं।
प्रादे106 रामचरित मानस बघेल
श्रीरामचरित मानस विवाद: बघेल ने योगी, मौर्य पर साधा निशाना, विनोबा भावे की सलाह मानने का आह्वान
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि तुलसीदास रचित महाकाव्य ‘ श्रीरामचरितमानस’ के कुछ हिस्से के कथित रूप से महिलाओं और पिछड़े समुदाय के विरूद्ध होने को लेकर विवाद उत्तर प्रदेश के नेताओं द्वारा वोटबैंक की राजनीति के तहत खड़ा किया जा रहा है।
वि33 पाक विस्फोट लीड शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेशावर ‘नरसंहार’ रोकने में विफलता की बात मानी : रिपोर्ट
पेशावर, पाकिस्तान में एक के बाद एक हो रहे आतंकी हमलों के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को पेशावर में हुए बम धमाके को रोकने में नाकामी की बात स्वीकार की और इस खतरे से निपटने के लिए “राष्ट्रीय एकता” का आह्वान किया।
अर्थ11 लीड अमूल दूध दाम बढ़े
अमूल दूध के दाम गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े
आणंद, अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।
खेल12 खेल बैडमिंटन थाईलैंड
प्रणीत थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पराजित
बैंकॉक, भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत थाईलैंड ओपन सुपर 300 बैडमिंटन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां चीन के विश्व में 23वें नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग से हार गये।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
