scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपंजाब मंत्रिमंडल ने नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी

पंजाब मंत्रिमंडल ने नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी

Text Size:

चंडीगढ़, तीन फरवरी (भाषा) पंजाब सरकार ने शुक्रवार को नई औद्योगिक नीति और इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति को मंजूरी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि 23 से 24 फरवरी को मोहाली में निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी आयोजक राज्य सरकार है।

चीमा ने यहां बताया कि पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति और नई औद्योगिकी नीति दोनों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। उनके साथ मौजूद आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कि नई औद्योगिकी नीति पंजाब को पसंदीदा निवेश स्थल बनाने में मददगार होगी

अरोड़ा ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है और राज्य सरकार ने वाहन कबाड़ नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वालों के लिए पहले ही कई प्रोत्साहनों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे।

भाषा मानसी रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments