scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलभारत के मनु गंडास कट से चूके

भारत के मनु गंडास कट से चूके

Text Size:

रास अल खेमाह, तीन फरवरी (भाषा) भारत के मनु गंडास दूसरे दौर में इवन पार का स्कोर बनाने के बावजूद रास अल खेमाह गोल्फ चैंपियनशिप में कट से चूक गये।

भारतीय पीजीटीआई टूर 2022 के नंबर एक खिलाड़ी मनु ने डीपी विश्व टूर की इस प्रतियोगिता के पहले दौर में तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया था। उन्होंने दूसरे दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेला। दूसरे दौर में उन्होंने तीन बर्डी और इतनी ही बोगी की।

वह अब सिंगापुर और थाईलैंड में डीपी विश्व टूर में भाग लेंगे।

इस बीच एड्रियन मेरोंक, रासमस होगार्ड और डेविड लॉ ने संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments