चंडीगढ़, तीन फरवरी (भाषा) पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसा प्रति लीटर वैट (मूल्य वर्धित कर) लगाने का फैसला किया।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने संवाददाताओं से ‘पेट्रोल और डीजल पर वैट लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर’ कहा, ”हां, इस पर वैट लगाया गया है।”
अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का कर होगा।
अरोड़ा ने कहा, ”राज्य में इस फैसले की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी और मुझे लगता है कि पंजाब को आज राजस्व सृजन की जरूरत है।”
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
