scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलअदिति ने बढ़त कायम रखी, अमनदीप ने कट हासिल किया

अदिति ने बढ़त कायम रखी, अमनदीप ने कट हासिल किया

Text Size:

विपिंगो (कीनिया), तीन फरवरी (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के दूसरे दौर में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपनी बढ़त चार से पांच शॉट की कर ली।

दो महीने गोल्फ से दूर रही यह स्टार भारतीय गोल्फर इस नये सत्र में खेल रही हैं। उनके नाम तीन लेडीज यूरोपीय टूर के खिताब हैं।

अदिति ने तीन अंडर 70 का कार्ड खेला और पहले दिन उन्होंने छह अंडर 67 का कार्ड खेला था। इससे वह अन्य गोल्फरों पर पांच शॉट की बढ़त बनाये हैं।

वहीं 2022 हीरो महिला इंडियन ओपन की उप विजेता अमनदीप द्राल 74-74 के कार्ड से संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर हैं और कट में जगह बनाने में सफल रहीं।

भारत की एमेच्योर गोल्फर अवनी प्रशांत के भी कट में जगह बनाने की उम्मीद है, वह दूसरे दौर में 11 होल के बाद एक अंडर पर थीं।

अभी वह संयुक्त 17वें स्थान पर हैं, लेकिन उनका स्थान दिन के खेल के बाद तय होगा।

दीक्षा डागर, वाणी कपूर और सहर अटवाल के कट से चूकने की संभावना है।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments