scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेल‘पल्लेदार’ के तौर पर काम कर रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी को नौकरी देगी पंजाब सरकार

‘पल्लेदार’ के तौर पर काम कर रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी को नौकरी देगी पंजाब सरकार

Text Size:

चंडीगढ़, दो फरवरी (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत को खेल विभाग में कोच नियुक्त करने की घोषणा की जो पल्लेदार (सामान उतारने चढ़ाने वाला मजदूर) के तौर पर काम कर रहे हैं।

मान ने परमजीत (30 वर्ष) के साथ बैठक का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खेल विभाग में हॉकी कोच के तौर पर नौकरी दी जायेगी और इसकी सारी औपचारिकतायें भी जल्द ही पूरी की जायेंगी।

मान ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान करना उनका कर्तव्य है। जब हॉकी खिलाड़ी से पूछा गया कि किसी ने पहले उनकी सुध ली थी तो इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे कोई जवाब नहीं मिला था। ’’

परमजीत ने बताया कि वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और पंजाब टीम का हिस्सा थे जिसने कई हॉकी टूर्नामेंट में पदक जीते थे।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments