scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार का ‘अडाणी मुद्दे’ पर टिप्पणी से इनकार

सरकार का ‘अडाणी मुद्दे’ पर टिप्पणी से इनकार

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से बुधवार को इनकार कर दिया। आरोप लगने के बाद अडाणी समूह को 90 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बजट के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “हम सरकार में हैं और किसी निजी कंपनी से संबंधित मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।”

इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने भी मंगलवार को इस संबंध में बयान देने से इनकार कर दिया था।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments