scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशमयूरभंज जिले में तेंदुए की खाल बरामद, आठ गिरफ्तार

मयूरभंज जिले में तेंदुए की खाल बरामद, आठ गिरफ्तार

Text Size:

बारीपदा, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधवार को तेंदुए की खाल जब्त करने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि तेंदुए की खाल साढ़े छह फुट लंबी और एक फुट चौड़ी है। उन्होंने बताया कि इसे झारपोखरिया थानाक्षेत्र में मनभंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक ढाबे से जब्त किया गया है।

झारपोखरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक एफ. भूषण नायक ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब सात साल थी और उसे सिमिलिपल राष्ट्रीय उद्यान में मारा गया था।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा नोमान शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments