scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशकेंद्रीय बजट में देश की 99 फीसदी लोगों के लिए कुछ नहीं: योगेंद्र यादव

केंद्रीय बजट में देश की 99 फीसदी लोगों के लिए कुछ नहीं: योगेंद्र यादव

Text Size:

श्रीनगर, एक फरवरी (भाषा) स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट में देश के 99 फीसदी नागरिकों के लिए कुछ नहीं है और आरोप लगाया कि सरकार को केवल कुछ अमीरों की चिंता है।

उन्होंने सरकार पर बजट में किसानों की चिंताओं पर कोई ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती असमानता है। इन मुद्दों पर बजट में एक भी शब्द नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। केवल (गौतम) अडानी की गिरती संपत्ति के बारे में चिंता है। सरकार ने दिखाया कि वह केवल कुछ अमीर लोगों के बारे में चिंतित हैं। इस देश की 99 फीसदी जनता के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है, ‘‘लेकिन किसान के बारे में इसमें कुछ नहीं दिखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे किसानों को भूल गए हैं। पहले किसानों को बजट में कुछ मिलता था। कुछ नहीं तो उनके बारे में बाते कही जाती थीं। अगर वह भी नहीं होता तो कम से कम किसी योजना को झांसा दिया जाता था।’’

यादव ने कहा, ‘‘इस बार, बजट से किसान पूरी तरह से गायब है। कृषि-उद्यमी, कंपनियां, डिजिटल स्टार्टअप, डिजिटल किसान हैं, लेकिन भारतीय किसान नहीं हैं।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments