scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार की अप्रसंस्कृत चांदी, छड़, सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा

सरकार की अप्रसंस्कृत चांदी, छड़, सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से बुधवार को अप्रसंस्कृत चांदी, चांदी की छड़, चांदी के सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि अप्रसंस्कृत सोने और प्लैटिनम के छड़ से बनी वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘’मैं अप्रसंस्कृत चांदी के डोर, छड़ और अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने का भी प्रस्ताव करती हूं ताकि उन्हें सोने और प्लैटिनम के अनुरूप बनाया जा सके।’’

इस वित्त वर्ष की शुरुआत में अप्रसंस्कृत सोने और प्लैटिनम के छड़ पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया था।

कामा ज्वेलरी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सोने की छड़ों से बनी वस्तुओं पर बुनियादी सीमा शुल्क और चांदी पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी से स्थानीय स्तर पर बने आभूषणों की अंतिम कीमत में वृद्धि होगी और यह स्थानीय रिफाइनिंग कंरने वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

शाह रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments