scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतराज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल जारी रहेगा: सीतारमण

राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल जारी रहेगा: सीतारमण

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि केंद्र राज्य सरकारों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल तक जारी रखेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ पूंजीगत खर्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.3 प्रतिशत है।

उन्होंने आम बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि नवगठित अवसंरचना वित्त सचिवालय से निजी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण के लिए एक विशेषज्ञ समिति भी गठित की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए पिछले साल 13 अक्टूबर को गति शक्ति – राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत की थी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments