scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशकॉलेजियम ने इलाहाबाद और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की

कॉलेजियम ने इलाहाबाद और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नति करने की केंद्र से सिफारिश की।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किये गये प्रस्ताव के अनुसार देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व में कॉलेजियम के सभी छह सदस्यों ने एकमत से न्यायमूर्ति बिंदल के नाम की सिफारिश की।

इसमें कहा गया है कि हालांकि, न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ को न्यायमूर्ति कुमार के नाम की सिफारिश करने में आपत्ति थी।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम के सभी सदस्य एकमत थे। हालांकि, गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की नियुक्ति के संबंध में, न्यायमूर्ति जोसेफ ने इस आधार पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है कि उनके नाम पर बाद में विचार किया जा सकता है।’’

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments