scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन दिसंबर में 7.4 प्रतिशत बढ़ा, तीन माह का उच्चस्तर

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन दिसंबर में 7.4 प्रतिशत बढ़ा, तीन माह का उच्चस्तर

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जो पिछले तीन माह में सबसे अधिक है। इससे पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4.1 प्रतिशत था।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला, उर्वरक, इस्पात और बिजली खंड का प्रदर्शन बेहतर रहा।

हालांकि, दिसंबर, 2022 में कच्चे तेल का उत्पादन सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत घट गया। आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन नवंबर, 2022 में 5.7 प्रतिशत बढ़ा था।

आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। इनकी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान आठ प्रतिशत रही। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि में 12.6 प्रतिशत था।

कोयले का उत्पादन दिसंबर, 2022 में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़ा। इसी तरह उर्वरक में 7.3 प्रतिशत, इस्पात में 9.2 प्रतिशत और बिजली में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की 40.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments