scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशआगरा: 12 फरवरी को ताज महल व आगरा किला कुछ घंटों के लिए हो सकते हैं बंद

आगरा: 12 फरवरी को ताज महल व आगरा किला कुछ घंटों के लिए हो सकते हैं बंद

Text Size:

आगरा, 30 जनवरी (भाषा) जी-20 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की उत्तर प्रदेश के आगरा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर 12 फरवरी को ताज महल और आगर किला चार घंटे से ज्यादा वक्त के लिए बंद रह सकता है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, “ आगरा में फरवरी माह में प्रस्तावित जी-20 बैठक में प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।”

हालांकि, विदेश मंत्रालय द्वारा अब तक बताए गए कार्यक्रम के अनुसार आगरा में जी20 की कोई बैठक निर्धारित नहीं है। लेकिन जी20 कार्यसमूह की बैठकें इसी समय के आसपास इंदौर, बेंगलुरु और लखनऊ में होंगी और प्रतिनिधि आगरा जा सकते हैं।

चहल ने बताया, “ 12 फरवरी को, ताज महल और आगरा किले में विदेशी प्रतिनिधियों की यात्रा के दौरान स्मारक परिसर को तीन से चार घंटे या एक निश्चित समय अवधि के लिए आगंतुकों के लिए बंद किया जा सकता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए स्मारकों को बंद करने के संबंध में निर्देश पहले ही जारी किए जाएंगे।”

भाषा नोमान संतोष

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments