scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशमोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Text Size:

( तस्वीर सहित )

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा और एक विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता रहेगा।’’

बाद में, प्रधानमंत्री ने महात्मा को उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रार्थना सभा में भाग लिया। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आज सुबह गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।’’

राष्ट्रपिता गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments