नोएडा, 28 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना फेस-3 की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पिछले साल 21 जुलाई को थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को फरजान नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने पहले किशोरी को बरामद किया था और शनिवार को फरजान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में थाना बीटा -दो की पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल एक आरोपी मोहन को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
भाषा सं रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
