scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों ने फौरन वेतन जारी करने की मांग की

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों ने फौरन वेतन जारी करने की मांग की

Text Size:

हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश), 27 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे एक संगठन ने उन्हें फौरन वेतन जारी करने की शुक्रवार को मांग की।

संगठन ने अधिकारियों से ‘पेपर लीक’ मामले में जांच पूरी करने के बाद आयोग का कामकाज सुनिश्चित करने को भी कहा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक को लेकर पांच लोगों के साथ एचपीएसएससी के एक कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद आयोग का कामकाज निलंबित कर दिया था।

हिमाचल प्रदेश स्टेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन इम्पलॉयी के प्रवक्ता ने कहा कि आयोग में आहरण और वितरण अधिकारी (डीडीओ) नियुक्त किया जाए और इसके कामकाज को फिर से शुरू किया जाए।

आयोग में अध्यक्ष व सदस्य सहित करीब 70 कर्मचारी हैं।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments