scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशलखनऊ : बहुमंजिला इमारत ढहने के मामले में और एक व्यक्ति गिरफ्तार

लखनऊ : बहुमंजिला इमारत ढहने के मामले में और एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

लखनऊ, 27 जनवरी (भाषा) प्रदेश की राजधानी में एक बहुमंजिला इमारत ढहने से जुड़े मामले में पुलिस ने शुक्रवार को और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

यहां जारी एक बयान में पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद तारिक (42) के रूप में की गई है जो मेरठ जिले का रहने वाला है। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है।

इससे पूर्व, बुधवार को समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया था कि सपा विधायक नवाजिश शाहिद को मेरठ से पकड़ा गया और इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

शाहिद इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद तीन व्यक्तियों में से एक है। दो अन्य व्यक्ति मोहम्मद तारिक और फहद याजदानी हैं। नवाजिश शाहिद कथित तौर पर उस जमीन का मालिक है जहां याजदान बिल्डर्स द्वारा उस इमारत का निर्माण किया गया था।

भाषा राजेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments