scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशसंपत्ति विवाद को लेकर गोवा में मुझे बंधक बनाकर रखा जा रहा: फ्रांसीसी अभिनेत्री का दावा

संपत्ति विवाद को लेकर गोवा में मुझे बंधक बनाकर रखा जा रहा: फ्रांसीसी अभिनेत्री का दावा

Text Size:

पणजी, 27 जनवरी (भाषा) फ्रांसीसी अभिनेत्री (75) ने आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर उन्हें उत्तरी गोवा के कैलंगुट स्थित उनके घर में ‘बंधक’ बनाकर रखा जा रहा है और वह ‘खतरनाक हालात’ में हैं।

गोवा पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के प्रति यह कहकर अनिच्छा जताई है कि यह घर से संबंधित विवाद है जो दीवानी प्रकृति का है और इस मामले में एक अदालत द्वारा सुनवाई की जा रही है।

अभिनेत्री के वकील बेनी नाजरेन्थ ने कहा कि मामला विचाराधीन है और मापुसा शहर की दीवानी अदालत में लंबित है। कलंगुट पुलिस के मुताबिक इस मामले में उनकी एक सीमित भूमिका है क्योंकि अदालत इस मामले में सुनवाई कर रही है।

मीडिया में बृहस्पितवार को जारी किये गए अपने एक वीडियो में अभिनेत्री मैरिएन बोर्गो ने दावा किया है कि वह पणजी के पास समुद्र तटीय शहर कैलंगुट स्थित अपने घर में ‘भयावह और खतरनाक स्थिति’ में हैं। यह शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति पर दावा कर रहे लोगों ने उनके घर की जल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति काट दी है जिसके कारण वह अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें उनके घर में ‘बंधक’ बनाकर रखा गया है।

भाषा संतोष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments