scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशआगरा: जी-20 के मेहमान 12 फरवरी को ताज,किला और एत्माद्दौला के मकबरे का करेंगे दीदार

आगरा: जी-20 के मेहमान 12 फरवरी को ताज,किला और एत्माद्दौला के मकबरे का करेंगे दीदार

Text Size:

आगरा (उप्र),27 जनवरी (भाषा), जी-20 बैठक के लिए शहर में आने वाले विदेशी मेहमान 12 फरवरी को ताजमहल, आगरा किला और एत्माद्दौला के मकबरे का दीदार करेंगे जिसके मद्देनजर इस दिन तीनों स्मारकों में आम पर्यटकों की आवाजाही पर चार घंटे तक रोक रहेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि इस साल जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है और इसी कड़ी में संगठन के शिखर सम्मेलन सहित समूह की करीब 200 बैठकें देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश में सबसे पहले आगरा में जी 20 देशों के मेहमानों की 11 और 12 फरवरी को बैठकें प्रस्तावित हैं। इन देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात तक शहर में आ जाएंगे और 11 फरवरी को महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को बताया कि 12 फरवरी को जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल,किला और एत्माद्दौला के मकबरे का अवलोकन करेंगे जिसकी वजह से तीनों स्मारक करीब चार घंटे आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन अभी समय तय नहीं किया गया है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments