scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर में जी20 की बैठक ‘मानवता के दुश्मनों के लिए संदेश’ : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर में जी20 की बैठक ‘मानवता के दुश्मनों के लिए संदेश’ : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Text Size:

जम्मू, 26 जनवरी (भाषा) उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में होने वाली जी20 की बैठक ‘मानवता के दुश्मनों’ के लिए संदेश है और उन्होंने संघ शासित प्रदेश के लोगों से आगे बढ़कर इसे ‘समावेशी’ आयोजन बनाने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘इस साल मई में जम्मू-कश्मीर में होने वाली जी20 की बैठक मानवता के दुश्मनों के लिए संदेश है जो दशकों से कायराना आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से हमारे नागरिकों के हितों पर हमला कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत का अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर देश का ‘‘जीवन रक्त है।’’

सिन्हा ने कहा कि यह सभ्यता की मशाल और ‘‘हमारी सामाजिक अंतरात्मा की आवाज है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से आगे आने और जी-20 को समावेशी आयोजन बनाने का आह्वान किया।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments