scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशत्रिपुरा विधानसभा चुनाव : भाजपा नेताओं ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : भाजपा नेताओं ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की खातिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने बृहस्पतिवार को यहां बैठक की।

बैठक में पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य बिप्लब देब भी शामिल हुए।

इससे पहले दिन में, भाजपा की त्रिपुरा इकाई के कोर समूह के सदस्यों ने पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा के आवास पर मुलाकात की।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

भाजपा ने 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 20 साल के शासन को समाप्त करते हुए त्रिपुरा में अपनी पहली सरकार बनाई थी।

भाषा

अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments