scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशगणतंत्र दिवस पर एबीवीपी ने 100 फुट लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकाला

गणतंत्र दिवस पर एबीवीपी ने 100 फुट लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकाला

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

श्रीनगर, 26 जनवरी (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां ऐतिहासिक लाल चौक सिटी सेंटर से 100 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च निकाला।

देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए शेर-ए-कश्मीर पार्क से लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर तक मार्च किया।

शांतिपूर्वक संपन्न हुई रैली के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

यह पहली बार है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा एबीवीपी ने कश्मीर में कार्यक्रम आयोजित किया है।

वहीं, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने गणतंत्र दिवस समारोह के तहत घंटाघर पर तिरंगा फहराया।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments