scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशहिमाचल के राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा

हिमाचल के राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

शिमला, 26 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को 74वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और यहां राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और 22-जम्मू- कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट कर्ण गोगना के नेतृत्व में एक प्रभावशाली मार्च पास्ट की सलामी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए लोगों से सुख-आश्रय कोष में स्वेच्छा से योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर परेड में सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, राज्य पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवा विभाग और हिमाचल प्रदेश डाक विभाग के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग, पूर्व सैनिकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैडेट, भारत स्काउट एवं गाइड सहित अन्य ने मार्च पास्ट किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की विभिन्न विकास गतिविधियों पर प्रकाश डालती झांकी भी प्रस्तुत की गई।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने मौजूदा राज्य सरकार द्वारा जनता व समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से लिए गए निर्णय पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments