scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशमदरसा में तिरंगा की जगह हरे रंग का ‘इस्लामिक झंडा’ फहराया

मदरसा में तिरंगा की जगह हरे रंग का ‘इस्लामिक झंडा’ फहराया

Text Size:

बाराबंकी (उप्र), 26 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस पर यहां एक मदरसा में तिरंगा के स्थान पर कथित तौर पर हरे रंग का ‘इस्लामिक झंडा’ फहराया गया।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है। यह घटना सुबेहा थाना अंतर्गत एक गांव की है।

थाना प्रभारी संजीव कुमार सोनकर ने कहा, “हमें शिकायत मिली कि गणतंत्र दिवस पर हुसैनाबाद गांव में मदरसा अशरफुल उलूम इमा इमदादिया सकीन पर एक ‘इस्लामिक झंडा’ फहराया गया।”

उन्होंने बताया कि वह झंडा हरे रंग का था जिसमें झंडे के मध्य में मस्जिद के गुबंद की तस्वीर और झंडे के नीचे किनारे पर लाल रंग की पट्टी थी।

सोनकर ने कहा, “हमने झंडा फहराने वाले व्यक्ति आसिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमें बताया गया कि उस मदरसा के छात्र वहां गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एकत्रित थे।”

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments