scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश की गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखाया गया प्रभला तीर्थम उत्सव

आंध्र प्रदेश की गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखाया गया प्रभला तीर्थम उत्सव

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश की झांकी में मकर संक्रांति के दौरान मनाए जाने वाले प्रभला तीर्थम के त्योहार को दिखाया गया, जिसके सबसे आगे के हिस्से में एक बैलगाड़ी थी और जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी।

इस दौरान झांकी के दोनों ओर महिलाएं पारंपरिक नृत्य कर रही थीं। झांकी में आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले के सभी गांवों के निवासियों द्वारा पालन की जाने वाली 450 साल पुरानी परंपरा और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया था।

इस त्योहार में बांस के फ्रेम से बनी मूर्तियों को रंगीन कपड़े, कागज, पंख और कथिरकुला (समृद्धि का संकेत देने वाले चावल के गुच्छे) से सजाया जाता है और फिर जुलूस निकाला जाता है। झांकी में दिखाया गया कि कैसे सजाए गए बांस के मेहराबों के साथ भगवान शिव की मूर्तियों को सभी गांवों में एक विशाल जुलूस के रूप में ले जाया जाता है।

लोग प्रभला तीर्थम में आते हैं और पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों की धुन पर नाचते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और गरगा लोक नृत्य का आनंद लेते हैं। झांकी में इसे भी प्रदर्शित किया गया।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments