scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशमोटरसाइकिल सवारों पर हमला करने वाली बाघिन पिंजरे में कैद

मोटरसाइकिल सवारों पर हमला करने वाली बाघिन पिंजरे में कैद

Text Size:

ऋषिकेश, 19 जनवरी (भाषा) कॉर्बेट बाघ अभयारण्य क्षेत्र में कुछ माह पहले मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों पर हमला करने वाली बाघिन एक पिंजरे में कैद हो गयी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक धीरज पांडेय ने बताया कि हमलों के बाद कोसी वन क्षेत्र के मोहान में एक​ पिंजरा लगाया गया था जिसमें बाघिन बुधवार को खुद ही फंस गयी। उन्होंने बताया कि पानोद-कोसी क्षेत्र में लगे कैमरा ट्रैप में बाघिन की नियमित रूप से चहलकदमी दर्ज की गयी है।

पांडेय ने बताया कि करीब दस वर्ष की उम्र की इस बाघिन को अभयारण्य की ढेला रेंज स्थित गुज्जर पड़ाव में एक बचाव केंद्र में रखा गया है।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति अमित

अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments