scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएशियन पेंट्स का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,097.06 करोड़ रुपये पर

एशियन पेंट्स का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,097.06 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) एशियन पेंट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 6.4 बढ़कर 1,097.06 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

एशियन पेंट्स को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 1,031.29 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

वहीं कंपनी की एकीकृत परिचालन आय भी आलोच्य अवधि में बढ़कर 8,636.74 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 8,527.24 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान उसका कुल खर्च भी मामूली बढ़कर 7,280.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में उसका कुल खर्च 7,220.29 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments