scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : जयकवाड़ी अभयारण्य में रविवार को पक्षियों की गणना होगी

महाराष्ट्र : जयकवाड़ी अभयारण्य में रविवार को पक्षियों की गणना होगी

Text Size:

औरंगाबाद, 12 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास 341 वर्ग किलोमीटर में फैले जयकवाड़ी अभयारण्य में रविवार को पक्षियों की गणना की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक वन संरक्षक (वन्यजीव) राजेंद्र नाले ने कहा कि औरंगाबाद और अहमदनगर जिलों के वन कर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से 24 स्थलों पर पक्षियों की गणना की जाएगी।

उन्होंने कहा, “हालांकि पर्यावरण में बदलाव के कारण जयकवाड़ी में प्रवासी पक्षियों की संख्या में कमी आई है। फ्लेमिंगो पक्षी इस साल दो महीने पहले आए हैं। वे आम तौर पर फरवरी में आते हैं।”

जयकवाड़ी बांध जलाशय औरंगाबाद शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments