scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशईडी ने 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में मुंबई के बिल्डर को गिरफ्तार किया

ईडी ने 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में मुंबई के बिल्डर को गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) मुंबई की एक रियल एस्टेट कंपनी के प्रवर्तक को 500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में धनशोधन-रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने कहा कि करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रवर्तक महेश भूपतकुमार ओझा को 10 जनवरी को जेल से हिरासत में लिया गया था, जहां उन्हें बेंगलुरु पुलिस द्वारा पहली बार गिरफ्तार किए जाने के बाद से रखा गया था।

ओझा और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला एक निवेशक की शिकायत पर कर्नाटक पुलिस द्वारा दायर कई प्राथमिकियों पर आधारित है। निवेशक ने उसकी परियोजनाओं में पैसा लगाया था।

ईडी ने अपने बयान में कहा है, ‘शिकायतकर्ता द्वारा किए गए इस कुल निवेश (526 करोड़ रुपये) में से 121.5 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश महेश बी ओझा के नेतृत्व वाले करण ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा किए गए एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए किया गया था।’

बयान के अनुसार, रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए प्राप्त यह राशि ओझा द्वारा विभिन्न संस्थाओं और लोगों के एक अन्य नेटवर्क के माध्यम से ‘डायवर्ट’ कर दी गई।

भाषा सुरेश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments