scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसिडबी ने पटना में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोला

सिडबी ने पटना में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोला

Text Size:

पटना, 10 जनवरी (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने बिहार और झारखंड में अधिक विकेंद्रीकृत तरीके से अपनी पहुंच को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से पटना में अपना क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया है।

केंद्र सरकार के इस कदम से बिहार के पटना और झारखंड के रांची एवं जमशेदपुर में स्थित सिडबी के शाखा कार्यालय अब उसके पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आ जाएंगे।

अनुभा प्रसाद (महाप्रबंधक) को सिडबी पटना का पहला क्षेत्रीय प्रमुख नियुक्त किया गया है।

प्रसाद जिन्होंने सोमवार को कार्यालय का कार्यभार संभाला, पहले चंडीगढ़ और नयी दिल्ली में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों का नेतृत्व कर चुकी हैं। वह अपनी व्यक्तिगत क्षमता में भी बिहार और झारखंड में उद्यमिता विकास के लिए कई पहल से जुड़ी रही हैं।

सिडबी सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के प्रचार, वित्तपोषण और विकास में लगी प्रमुख वित्तीय संस्था है।

पटना में सिडबी का क्षेत्रीय कार्यालय बनाने के केंद्र के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘किसी भी बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान का मूल मकसद उद्यमियों की मदद और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है। चाहे वह शाखा हो या क्षेत्रीय कार्यालय, चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि इस कदम से बिहार के कितने लोग लाभान्वित होते हैं।

भाषा अनवर आशीष अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments