मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) कैडर के अधिकारी पंकज उके गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह ट्रस्ट (एमओपीटी) के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आईआरटीएस के 1999 बैच के अधिकारी उके 2017 में राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम (एनएचएसआरसी) में महाप्रबंधक (संचालन) के तौर पर नियुक्त हुए थे और मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को शुरू करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी।
एनएचएसआरसी में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उके ने रेलवे में वापसी की और सितंबर, 2022 से मध्य रेलवे में मुख्य मालढुलाई परिवहन प्रबंधक के तौर पर कार्यरत थे।
भाषा अनुराग अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
