scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर

रुपया 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह नवंबर के बाद रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के बीच रुपया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.20 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 61 पैसे की तेजी के साथ 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 प्रति डॉलर के दिन उच्चस्तर तक गया और 82.26 के निचले स्तर तक आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स और सर्राफा विश्लेषक गौरंग सोमैया ने कहा, ‘‘बॉन्ड खंड में प्रवाह बढ़ने की उम्मीद में रुपया बड़ी बढ़त में रहा। मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले रुपये में तेजी आई।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.12 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 79.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631.83 अंक की गिरावट के साथ 60,115.48 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,109.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा राजेश

अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments