scorecardresearch
Thursday, 15 January, 2026
होमदेशपुलिस मुख्यालय के बाहर सपा के विरोध प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस मुख्यालय के बाहर सपा के विरोध प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

लखनऊ, नौ जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के सुशांत गोल्फ सिटी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शैलेंद्र गिरी ने सोमवार को बताया कि सीआरपीसी की धारा-144 (गैरकानूनी सभा पर रोक लगाने) के उल्लंघन के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 (सरकारी अफसर के आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामला रविवार देर रात दर्ज किया गया।

सपा नेता नेता मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। भाजपा युवा शाखा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव राज्य पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उनके साथ सपा के कार्यकर्ता भी अग्रवाल की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर मुख्यालय के बाहर जमा हो गए। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक ‘अफरा-तफरी की स्थिति रही।

भाषा अरुनव आनन्द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments