scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमखेलआई लीग : राउंडग्लास पंजाब और गोकुलम केरला जीते

आई लीग : राउंडग्लास पंजाब और गोकुलम केरला जीते

Text Size:

पंचकूला, आठ जनवरी (भाषा) राउंडग्लास पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर अजेय अभियान जारी रखते हुए रविवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में नेरोका एफसी को 3-1 से हराया जबकि गोकुलम केरला ने चर्चिल ब्रदर्स को 1 . 0 से मात दी ।

विजेता टीम की ओर से लुका मेसेन, ब्रेंडन वानलालरेमडिका और कृष्णानंदा सिंह ने गोल दागे।

नेरोका एफसी की ओर से एकमात्र गोल युमनाम गोपी सिंह ने किया।

इस जीत से राउंडग्लास पंजाब एफसी की टीम अंक तालिका में श्रीनिधि डेक्कर एफसी के बाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

दूसरे मैच में चर्चिल ब्रदर्स ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन पहला मैच खेल रहे सर्जियो एम ने दूसरे हाफ में निर्णायक गोल करके केरला को जीत दिलाई ।

इस जीत के बाद केरला अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है ।

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments