scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमध्यप्रदेश से निर्यात बढ़ाने के लिये वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 30 देशों के खरीदार होंगे शामिल: फियो

मध्यप्रदेश से निर्यात बढ़ाने के लिये वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 30 देशों के खरीदार होंगे शामिल: फियो

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) भारतीय निर्यात संगठनों का महासंघ फियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश से निर्यात को बढ़ावा देने के लिये वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 30 देशों के खरीदार शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन इंदौर में 11-12 जनवरी को होगा।

फियो के क्षेत्रीय चेयरमैन (पश्चिमी क्षेत्र) परेश मेहता ने बयान में कहा कि विदेशी खरीदारों ने इंदौर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के तहत आयोजित ‘रिवर्स’ खरीदार-विक्रेता बैठक (आरबीएसएम) में जबर्दस्त रुचि दिखाई है।

निर्यातकों के शीर्ष संगठन की पहल पर यह बैठक निवेशक सम्मेलन के दौरान होगी। इस बैठक में दुनियाभर के 30 देशों के 75 से अधिक खरीदार मध्य प्रदेश के विनिर्माताओं/ प्रसंस्करणकर्ताओं/ आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। इससे उन्हें अपना निर्यात बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

बैठक में शामिल होने वाले ये खरीदार यूरोप, एशिया, अफ्रीका, राष्ट्रकुल देशों (सीआईएस) और ऑस्ट्रेलिया के हैं।

बयान के अनुसार फियो बैठक के तहत मध्य प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण और संबद्ध क्षेत्र, कपड़ा और परिधान, औषधि तथा चिकित्सा उपकरण, वाहन, प्लास्टिक और संबद्ध उत्पादों आदि पर जोर दे रहा है।

मेहता ने कहा कि यह बैठक उन लोगों को भी अवसर प्रदान करेगी जो निर्यात के क्षेत्र में उद्यम करना चाहते हैं।

फियो को उम्मीद है कि कि इस बैठक से मध्य प्रदेश के 500 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं को लाभ होगा और इससे राज्य से नए गंतव्यों और नए आयातकों को निर्यात का रास्ता साफ होगा।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments