scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी का जिंदल कोटेक्स, तीन अधिकारियों के बैंक, डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश

सेबी का जिंदल कोटेक्स, तीन अधिकारियों के बैंक, डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) जारी करने में गड़बड़ी के मामले में जिंदल कोटेक्स और उसके तीन अधिकारियों के बैंक और डीमैट खाते कुर्क करने का आदेश दिया है। नियामक ने यह कदम इन लोगों से 14.55 करोड़ रुपये की वसूली के लिए उठाया है।

सेबी ने मंगलवार को कहा कि जिंदल कोटेक्स, संदीप जिंदल, राजेंद्र जिंदल और यशपाल जिंदल के खिलाफ 14.55 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कुर्की आदेश जारी किया जाता है। इस राशि में ब्याज, सभी लागत, शुल्क और खर्च शामिल हैं।

सेबी ने अपने नोटिस में सभी बैंकों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड कंपनियों से कहा है कि जिंदल कोटेक्स, संदीप, राजेंद्र और यश पाल जिंदल के खातों से निकासी की अनुमति नहीं दी जाए। हालांकि, इन खातों में पैसा डालने की अनुमति होगी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments