scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत का अक्टूबर-दिसंबर में चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हुआ

भारत का अक्टूबर-दिसंबर में चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) चालू विपणन वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चीनी उत्पादन 3.69 प्रतिशत बढ़कर 120.7 लाख टन हो गया। उद्योग निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है।

चीनी के विश्व के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक भारत में चीनी का उत्पादन पिछले विपणन वर्ष की समान अवधि में 116.4 लाख टन का हुआ था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, उक्त अवधि में पहले के 500 मिलों के मुकाबले लगभग 509 मिलें पेराई कर रही थीं।

इस्मा ने बयान में कहा कि विपणन वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन एक साल पहले के ही 30.9 लाख टन के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि महाराष्ट्र में यह मामूली बढ़कर 46.8 लाख टन हो गया, जबकि वहां एक साल पहले इस समय तक 45.8 लाख टन का उत्पादन हुआ था।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पहले के 26.1 लाख टन की तुलना में थोड़ा बढ़कर 26.7 लाख टन हो गया।

इस्मा ने कहा कि चालू विपणन वर्ष के अक्टूबर-दिसंबर के दौरान चीनी का उत्पादन गुजरात में 3.8 लाख टन, तमिलनाडु में 2.6 लाख टन और अन्य राज्यों में 9.9 लाख टन तक पहुंच गया है।

इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 में 365 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो विपणन वर्ष 2021-22 के 358 लाख टन की तुलना में दो प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments