scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशरिश्वतखोरी के मामले में हरियाणा सिविल सेवा का अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वतखोरी के मामले में हरियाणा सिविल सेवा का अधिकारी गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, तीन जनवरी (भाषा) हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में राज्य सिविल सेवा के एक अधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सिविल सेवा के आरोपी अधिकारी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। उनके भाई फकरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “सतर्कता (ब्यूरो) ने हरियाणा सिविल सेवा 2016 बैच के अधिकारी व फिलहाल हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और उनके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।”

उन्होंने कहा, “अधिकारी और उनके एक भाई को हाल में हुए नूंह जिला परिषद चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के बदले एक महिला उम्मीदवार से 9,60,000 रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में ब्यूरो के पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments