scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशजे पी नड्डा मंगलवार को वैशाली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

जे पी नड्डा मंगलवार को वैशाली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

Text Size:

पटना, दो जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों के साथ राज्य में नई सरकार बना लिए जाने के बाद नड्डा की यह पहली बिहार यात्रा है।

प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारी पार्टी के अध्यक्ष मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वैशाली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नड्डा मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पटना हवाई अड्डा पर उतरेंगे और वहां से वह सड़क मार्ग से वैशाली जाएंगे।’’

जायसवाल ने पार्टी नेताओं से नड्डा के वैशाली दौरे को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

जायसवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वह (नड्डा) सोनपुर में हरिहर नाथ मंदिर जाएंगे।

बाद में नड्डा के दिल्ली रवाना होने से पहले शाम को राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने की उम्मीद है।

नड्डा के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘नड्डा की यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है और राज्य में आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा। वास्तव में भाजपा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से डरी हुई है।’’

भाषा अनवर

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments