scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर लूला डा सिल्वा को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए वह उनके साथ मिलकर काम करने को तत्पर हैं।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर लूला डा सिल्वा को हार्दिक बधाई। मैं उनके तीसरे कार्यकाल के सफल होने की कामना करता हूं और भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।’

लूला डा सिल्वा ने एक जनवरी को ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लूला डा सिल्वा ने अक्टूबर में जेयर बोल्सनारो को हराकर जीत हासिल की थी।

भाषा ब्रजेन्द्र अविनाश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments