मुंबई, दो जनवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को कहा कि वह हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जेरेमी सप्ताहांत में एक दुर्घटना का घायल हो गए थे।
रेनर के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि रेनो, नेवादा में अपने घर के सामने बर्फ हटाते समय एक दुर्घटना में घायल होने के बाद ‘हॉकआई’ किरदार के लिए प्रसिद्ध अभिनेता की हालत ‘गंभीर लेकिन स्थिर’ है।
आगामी डिज़्नी+ सीरीज़ ‘रेनर्वेशन्स’ में अनिल कपूर ने रेनर के साथ अभिनय किया है। उन्होंने (कपूर) रेनर को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शुभकामनाएं दी।
अनिल कपूर (66) ने मार्वल स्टार के साथ एक तस्वीर के साथ लिखा, “आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना जेरेमी।”
भाषा जितेंद्र अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
