scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजोमैटो के सह-संस्थापक, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने इस्तीफा दिया

जोमैटो के सह-संस्थापक, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने इस्तीफा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) खाना ऑर्डर करने का ऑनलाइन मंच जोमैटो लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के शुरूआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे और उन्होंने कंपनी के लिए मूल प्रौद्योगिकी प्रणाली का निर्माण किया था।

जोमैटो ने कहा, ‘‘कंपनी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अमूल्य रहा है।’’

हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी।

पिछले साल नवंबर में कंपनी के एक और सह-संस्थापक, मोहित गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। गुप्ता साढ़े चार साल पहले ज़ोमैटो में शामिल हुए थे। उन्हें 2020 में कंपनी के खाद्य वितरण व्यवसाय के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) पद से पदोन्नति देकर सह-संस्थापक बनाया गया था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments